News

जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 हेतु महत्वपूर्ण सूचना।


Posted on 15 Aug, 2026 || Uploaded by Admin

जिला क्रिकेट लीग सत्र 2026-27 हेतु महत्वपूर्ण सूचना 

सभी खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि खगड़िया जिला क्रिकेट संघ (KDCA) की वार्षिक आम सभा में सत्र 2026-27 के लिए खिलाड़ियों एवं क्लबों के पंजीकरण की प्रक्रिया निर्धारित की गई है।

पंजीकरण की अंतिम तिथि:
20 अगस्त 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ
21 से 25 अगस्त 2026 तक Late Fee के साथ

साथ ही 18 सितंबर 2026 से सुपर डिवीजन, A डिवीजन एवं B डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

अतः Learning Cricket Academy Khagaria के सभी योग्य खिलाड़ियों से अनुरोध है कि जिला लीग में भाग लेने हेतु अपना फॉर्म निर्धारित समय के अंदर अवश्य भरें।

समय सीमा समाप्त होने के बाद पंजीकरण का अवसर सीमित हो सकता है। इसलिए सभी खिलाड़ी अपने कोच/अकादमी कार्यालय से संपर्क कर जल्द से जल्द अपना फॉर्म पूरा करें।

डा कुमार देवव्रत 
अध्यक्ष 
लर्निंग क्रिकेट एकेडमी खगड़िया ।