सभी खिलाड़ियों, कोच एवं स्पोर्टिंग स्टाफ को सूचित किया जाता है कि कोशी कॉलेज परिसर में दिनांक 14 जून 2026 (रविवार) को मद्य निषेध विभाग भर्ती परीक्षा आयोजित की जा रही है।
परीक्षा के कारण कॉलेज परिसर प्रशासन द्वारा बाहरी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। अतः Learning Cricket Academy, Khagaria का प्रशिक्षण सत्र कल पूर्णतः बंद रहेगा।
सभी खिलाड़ी एवं स्टाफ से अनुरोध है कि इस सूचना का पालन करें।
अगला अभ्यास सत्र निर्धारित समयानुसार पुनः संचालित होगा।
आदेशानुसार
राजदीप कुमार
सयुंक्त सचिव
लर्निंग क्रिकेट एकेडमी खगड़िया