Posted on 25 Jun, 2026 || Uploaded by Admin
सूचना / NOTICE
सभी खिलाड़ियों एवं अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि गर्मी की छुट्टी समाप्त होने तथा विद्यालयों के पुनः खुल जाने के कारण अकैडमी का प्रातःकालीन सत्र (Morning Session) तत्काल प्रभाव से बंद किया जाता है।
नई समय-सारिणी निम्नानुसार होगी:
🔹 कक्षा 11वीं से नीचे (Class 1 से 10 तक) पढ़ने वाले सभी खिलाड़ी प्रतिदिन दोपहर 3:15 बजे अकैडमी में रिपोर्ट करेंगे।
🔹 कक्षा 11वीं एवं उससे ऊपर (11th, 12th, Graduation आदि) पढ़ने वाले सभी खिलाड़ी प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे अकैडमी में रिपोर्ट करेंगे।
सभी खिलाड़ियों को निर्धारित समय पर अकैडमी ड्रेस, पानी की बोतल एवं आवश्यक क्रिकेट सामग्री के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।
आदेशानुसार
राजदीप कुमार
(सयुंक्त सचिव)
लर्निंग क्रिकेट एकेडमी खगड़िया